Posts

लघु वनोपज बनी वनवासियों की ताकत- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
मुख्यमंत्री ने कबीरधाम और गरियाबंद जिले को 582 करोड़ रूपए की लागत के 1270 विकास और निर्माण कार्यों की दी सौगात विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा कर लिया फीडबैक रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जो लघु वनोपज किसी समय शोषण का जरिया थी, वे राज्य सरकार की योजनाओं से आज वनवासियों की ताकत बन गई हैं। राज्य सरकार ने वनवासियों को वन अधिकार पट्टा देने के साथ वनों के संसाधनों पर गांवों को भी अधिकार दिया है। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के साथ-साथ ग्रामीण और पंच-सरपंचों में भी इस योजना के माध्यम से अपनी पंचायत की आमदनी बढ़ाने के लिए उत्साह दिख रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में गरियाबंद और कबीरधाम जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए।     मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दोनों जिलों को लगभग 582 करोड़ रूपए की लागत के 1270 कार्यों की सौगात दी। उन्होंने गरियाबंद जिले के लिए 357 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के 516 कार्यों का और कबीर...

प्रदेश में जल्द ही शुरू होगी धरसा विकास योजना - श्री भूपेश बघेल

Image
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना से किसानों के लिए खुला आय का नया रास्ता लॉकडाउन में गरीबों, किसानों, मजदूरों को भूख, बेरोजगारी और भविष्य की चिंता से बचाने के लिए किया गया पूरी ताकत से काम मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुन्द जिले में लगभग 565 करोड़ रूपए की लागत के 1430 कार्योें का लोकार्पण और भूमिपूजन बलौदाबाजार जिले के ग्राम पाहांदा-लिमाही-रायपुर मार्ग तक पुल सहित पक्की सड़क निर्माण के लिए 6 करोड़ रूपए की स्वीकृति की घोषणा ठेठवार यादव समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि आबंटन होेेने पर भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति का आश्वासन रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों को उनके खेतों तक सुविधाजनक पहुंच के लिए प्रदेश में जल्द ही धरसा विकास योजना प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना को राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जोड़ते हुए किसानों के लिए आय का नया रास्ता खोला गया। मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुन्द जिले में लगभग 565 करोड़ रूपए की लागत के 1...

महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया को गोल्डन बुक की प्रतिनिधि ने सौंपा 3 हजार 229 जोड़ों के सामूहिक विवाह के वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र

Image
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक भी रहीं उपस्थित छत्तीसगढ़ में एक साथ 22 जिलों में एक साथ 3 हजार 229 जोड़ों के विवाह ने बनाया था गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड रायपुर/छ.ग./महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया को उनके राजधानी स्थित निवास कार्यालय में गोल्डन बुक की अधिकृत प्रतिनिधि श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने छत्तीसगढ़ में एक साथ 3 हजार 229 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किए जाने का प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था   उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में विगत 27 फरवरी को छत्तीसगढ़ में पहली बार 22 जिलों में एक साथ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। सभी जिलों को राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जोड़ा गया था। राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम प...

फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा देरी से लिया गया निर्णय- श्री भूपेश बघेल, वैक्सीन की निरंतर आपूर्ति ही सबसे बड़ी चुनौती

Image
रायपुर/छ.ग./छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा देरी से लिया गया निर्णय है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की निरंतर आपूर्ति केन्द्र सरकार कैसे करेगी, यही सबसे बड़ी चुनौती है।     मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र में ही यह घोषणा कर दी थी कि छत्तीसगढ़ में हम हर व्यक्ति का फ्री वैक्सीनेशन करेंगे। केन्द्र सरकार ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ्रंटलाईन वर्कर और 45 वर्ष के अधिक आयु के लिए तो फ्री वैक्सीनेशन की व्यवस्था की लेकिन जब 18 से 44 आयु वर्ग की बात आयी तो उन्होंने यह राज्यों के ऊपर छोड़ दिया, तब भी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री से फ्री वैक्सीनेशन की मांग की थी, लेकिन उन्होंने सुना नहीं। बाद में राज्यों ने अपने खजाने से वैक्सीनेशन की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य समस्या वैक्सीन की पूर्ति की है। हमे एक मई से 7 जून तक छत्तीसगढ़ में केवल 9 लाख 38 हजार 530 वैक्सीन डोज ही प्राप्त हुए। ये रफ्तार वैक्सीन उपलब्ध कराने की रही है। जब वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं करा पा रहे है ...

पर्यावरण को बचाने, संवारने और किसानों की आय बढ़ाने का संकल्प- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना को सभी ने सराहा धान के बदले वृक्षारोपण करने वाले किसानों को तीन वर्षों तक प्रति एकड़ के मान से मिलेगी 10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि   रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ करते हुए कहा कि हमने इसके जरिए पर्यावरण को बचाने एवं संवारने के साथ-साथ ग्रामीणों और किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का संकल्प लिया है। सभी की भागीदारी से हम इस संकल्प को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत फलदार, ईमारती, गैर-ईमारती एवं औषधीय पौधों के रोपण के लिए लोगों को प्रोत्साहन राशि देने का भी प्रावधान किया गया है।  श्री बघेल ने इस अवसर पर सभी से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने और लोगों को पौधे लगाने तथा उसकी सुरक्षा के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने की बात कही। मुुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार राज्य में वृक्षारोपण अभियान को वृक्षारोपण प्रोत्...

मधुमक्खी पालन बन रहा है आय का अतिरिक्त जरिया - राज्य में मीठी क्रांति के लिए बन रही कार्ययोजना

Image
रायपुर/छ.ग./छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का ही यह नतीजा है कि अब राज्य में कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियां लाभकारी व्यवसाय का रूप लेने लगी है। राज्य में बागवानी का क्षेत्र और उत्पादन का निरंतर बढ़ रहा है। फल, सब्जिया,ं अन्य उद्यानिकी फसलों के उत्पादन और मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में इजाफा होने लगा है।   राज्य में बीते दो सालों से मधुमक्खी पालन व्यवसाय को बढ़ावा मिला है, जिसने कई परिवारों के जीवन में खुशियों की मिठास घोली है। वर्ष 2020-21 में उद्यानिकी विभाग के राष्ट्रीय बागवानी योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के 13 जिलों के अनेकों किसान तथा स्व सहायता समूह के सदस्यों मधुमक्खी पालन व्यवसाय को अपनाया है। सरगुजा संभाग के 5 जिले के साथ रायपुर, गरियाबंद, जगदलपुर, कोण्डागांव, कोरबा, रायगढ़, राजनांदगाव एवं कबीरधाम जिलों के 474 कृषकों को उद्यानिकी विभाग द्वारा मधुमक्खी पालन के लिए 12150 कॉलोनी (बक्से), 12150 हाईब्स एवं 243 उपकरण वितरित उपलब्ध कराए गए हैं। राष्ट्रीय बागवानी योजना के तहत मधुमक्खी पालन के लिए प्रत्येक कृषक को अध...

मनरेगा और गौठान से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही है मजबूती

Image
- मनरेगा से श्रमिकों को रोजगार और गौठान से महिलाओं के लिए आजीविका का सृजन ग्रामीण अर्थव्यस्था को मजबूती प्रदान करने व लोगों की आय बढ़ाने में मनरेगा और सुराजी गांव योजना समानान्तर रूप से योगदान दे रही है। मनरेगा से जहां श्रमिकां को रोजगार मिलने के साथ-साथ स्थायी परिसम्पतियों का निर्माण होता है, वही सुराजी गांव योजना के अंतर्गत बड़े पैमाने पर ग्रामीण आबादी को गौठानों के माध्यम से आजीविका के साधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित गौठान आर्थिक स्वालंबन के पर्याय बन कर उभर रहे हैं। इन दोनों ही योजनाओं का संयुक्त रूप से प्रभावी क्रियान्वयन कर विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम गिरवरगंज में मनरेगा में श्रमिकों को रोजगार व ग्रामीण महिलाओं को गौठान में आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। गिरवरगंज में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनार्न्तगत गौठान एवं चारागाह का निर्माण कार्य कराया गया है। जहां मनरेगा श्रमिकों को रोजगार मिला और भविष्य में आजीविका सृजन के लिए स्थायी परिसंपति के रूप में गौठान का निर्माण हुआ। सर्वप्रथम मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत गिरवरगंज ...