Posts

कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने रासायनिक खादों के दाम में वृद्धि पर चिंता जताई

Image
  डीएपी का दाम 1200 रुपये से बढ़कर 1900 रुपये प्रति बोरी हुआ केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री से फर्टिलाइजर कंपनियों की मनमानी रोकने और मूल्य वृद्धि को वापस लेने का आग्रह रायपुर/छ.ग./छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे  ने रासायनिक उर्वरकों में, विशेषकर डीएपी के दाम में प्रति बोरी लगभग 700 रुपये की वृद्धि किए जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने भारत सरकार के केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री से किसानों के हितों की रक्षा के लिए रासायनिक उर्वरक कंपनियों की इस मनमानी और बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर रोक लगाए जाने का आग्रह किया है । कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे  मंत्री श्री रविंद्र चौबे  ने कहा है कि अभी रबी सीजन 2020-21 में डीएपी किसानों को 1200 रुपये प्रति बोरी के दर पर उपलब्ध कराई गई थी। खरीफ सीजन 2021 में इसका मूल्य बढ़ाकर 1900 रुपये प्रति बोरी कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि बीते एक साल से कोरोना महामारी के चलते आम लोगों के साथ-साथ किसान भी परेशान हैं । ऐसी स्थिति में डीएपी सहित अन्य रासायनिक उर्वरकों के दामों में वृद्धि के चलते किसानों पर दोहरी मार पड़ेगी और वह खरीफ सीजन ...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में 500 बिस्तर वाले कोविड केयर हॉस्पिटल का किया वर्चुअल शुभारंभ

Image
आमजनता से कोरोना की गाइडलाईन का कड़ाई से पालन करने की अपील कृषि उपज मंडी में जनसहयोग से बनाया गया है यह हॉस्पिटल रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने  आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित रायपुर और दुर्ग संभाग की समीक्षा बैठक के पहले जिला मुख्यालय बलोदाबाजार में कृषि उपज मंडी के गोदाम को परिवर्तित कर बनाए गए 500 बिस्तरों के कोविड केयर अस्पताल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ किया। यह अस्पताल 120 ऑक्सीजन बेड से सुसज्जित है। मुख्यमंत्री ने इस अस्पताल का निर्माण रिकार्ड 20 दिनों में करने पर जिले वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। श्री बघेल ने इस अवसर पर आमजनता से कोरोना की गाइडलाईन का कड़ाई से पालन करने की अपील के।          इस दौरान सभी जनप्रतिनिधिगण भी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित थे। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बताया कि यह राज्य का पहला ऐसा हॉस्पिटल है जिसमें धान मंडी को हॉस्पिटल में बदला गया हैं। इस चुनौती भरें काम को महज 20 दिनों में पूरा किया गया है।500 बिस्तर हॉस्पिटल में ...

छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य, जो कोरोना के लक्षण वाले लोगों को उपलब्ध करा रहा निःशुल्क दवाएं- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
गांव-घर से लेकर सीमावर्ती इलाकों में बाहर से आने वालों पर रखें निगरानी मुख्यमंत्री ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग के राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपायों को लेकर की चर्चा रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ देश का एक ऐसा राज्य है, जो कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मितानिनों के माध्यम से गांव-गांव में कोरोना लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर, उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध करा रहा है। राज्य सरकार के इस प्रयास का सार्थक परिणाम भी मिल रहा है। राज्य में कोरोना के गंभीर मरीजों की संख्या में कमी आई है और रिकवरी रेट भी बढ़ा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस सहित खंड चिकित्सा अधिकारियों तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि उन्हें इस बात का संतोष है कि आप सब जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन के दिशा- निर्देशों और अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन कर रहे हैं। यही वज...

वन मंत्री श्री अकबर द्वारा फोर्टिफाईड पुलिस थाना भवन सहसपुर लोहारा का वर्चुअल भूमिपूजन संपन्न- विशेष आधुनिकीकरण योजना 2021.22 के अन्तर्गत होगा निर्माण

Image
रायपुर। वन आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय से कबीरधाम जिले के सहसपुर.लोहारा में फोर्टिफाइड पुलिस थाना भवन का वर्चुअल भूमिपूजन किया। इसके निर्माण के लिए विशेष आधुनिकीकरण योजना 2021.22 के अंतर्गत एक करोड़ 79 लाख 54 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है। उक्त फोर्टिफाइड पुलिस थाना भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन द्वारा किया जाएगा।  वन मंत्री श्री अकबर ने इसका भूमिपूजन करते हुए कहा कि यह थाना भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। यह नक्सल खतरे से आसानी से निपटने में भी कारगर होगा। यहां फोर्टिफाइड पुलिस थाना भवन के बन जाने से नक्सलियों के पुलिस थानों में आसानी से घुसने अथवा बाहर से सीधे गोलियां चलाने की संभावना को रोकने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन को उक्त थाना भवन का गुणवत्ता के साथ समय.सीमा में निर्माण करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा मनहरण श्रीवासए जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री शलभ कुमार सिन्हाए अनुविभा...

मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा मितानिनों की मांग पर निःशुल्क मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध कराने की घोषणा

Image
सभी मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को हैंड सेनिटाइजर  और मास्क की निःशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित करने के कलेक्टरों को दिये निर्देश फील्ड विजिट के समय मितानिन व स्वास्थ्य कार्यकर्ता मास्क और सेनिटाइजर का अवश्य करें उपयोग -मुख्यमंत्री रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर व सरगुजा संभाग के मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक के दौरान मितानिनों की मांग पर सभी मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निःशुल्क मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। उन्होंने मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को हैंड सेनिटाइजर और मास्क की निःशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं।       मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि फील्ड विजिट के समय मितानिन और स्वास्थ्य कार्यकर्ता  मास्क और सेनिटाइजर का अवश्य उपयोग करें। कोरोना मरीज का ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट चेक करते समय मितानिन स्वयं की सुरक्षा और सैनिटाइजेशन का भी ध्यान रखें।  गांव में भ्रमण के दौरान मास्क लगाएं और लोगों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें ।    ...

छ.ग. बघेल सरकार एवं श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया की शासकीय योजनाएं

Image
श्रम विभाग की शासकीय योजनाएं

कोरोना से बचाव के लिए नियमों का कड़ाई से पालन हो - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए किए जा रहे सभी आवश्यक प्रबंध राज्य में कोरोना टीकाकरण ले रहा जन आंदोलन का रूप स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के टीकाकरण में छत्तीसगढ़ का देश में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होम आइसोलेटेड मरीजों के निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम स्थापित रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति की लगातार निगरानी कर प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। राज्य में कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम सहित इलाज के लिए शासन-प्रशासन के समन्वित प्रयास से हर आवश्यक उपाय तथा प्रबंध किए जा रहे हैं।  राज्य में एक मई की स्थिति में कुल 72 लाख 6 हजार 500 टेस्ट किये गए हैं। इनमें कुल 7 लाख 28 हजार 700 कोविड प्रकरण पाए गए, जिसमें से वर्तमान में 6 लाख 1 हजार 161 स्वस्थ हो चुके हैं और एक लाख 18 हजार 958 प्रकरण सक्रिय हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना जांच, इलाज तथा कोरोना टीकाकरण की सुविधा बढ़ाने आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं मरीजों के इलाज के लिए फंड की कोई कमी नहीं होगी। कोविड स...