कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने रासायनिक खादों के दाम में वृद्धि पर चिंता जताई
डीएपी का दाम 1200 रुपये से बढ़कर 1900 रुपये प्रति बोरी हुआ केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री से फर्टिलाइजर कंपनियों की मनमानी रोकने और मूल्य वृद्धि को वापस लेने का आग्रह रायपुर/छ.ग./छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने रासायनिक उर्वरकों में, विशेषकर डीएपी के दाम में प्रति बोरी लगभग 700 रुपये की वृद्धि किए जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने भारत सरकार के केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री से किसानों के हितों की रक्षा के लिए रासायनिक उर्वरक कंपनियों की इस मनमानी और बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर रोक लगाए जाने का आग्रह किया है । कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि अभी रबी सीजन 2020-21 में डीएपी किसानों को 1200 रुपये प्रति बोरी के दर पर उपलब्ध कराई गई थी। खरीफ सीजन 2021 में इसका मूल्य बढ़ाकर 1900 रुपये प्रति बोरी कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि बीते एक साल से कोरोना महामारी के चलते आम लोगों के साथ-साथ किसान भी परेशान हैं । ऐसी स्थिति में डीएपी सहित अन्य रासायनिक उर्वरकों के दामों में वृद्धि के चलते किसानों पर दोहरी मार पड़ेगी और वह खरीफ सीजन ...