Posts

Showing posts from May, 2022

1 जून को विश्व बाल सुरक्षा दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा - बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी

रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 01 जून को विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर सभी बच्चों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की है। विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि बच्चों को स्वस्थ, सुपोषित और सुरक्षित जीवन देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल सुरक्षा दिवस वह अवसर है, जब हम बच्चों के लिए अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराते हैं। आज के बच्चे कल भविष्य गढ़ेंगे। बच्चों के साथ उनके बाल मन को समझते हुए संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाना चाहिए। बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता जरूरी हैं। श्री बघेल ने बच्चों को ढेर सारा प्यार देते हुए ईश्वर से अपनी कृपा बच्चों पर बनाए रखने की प्रार्थना की।

छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते तीन रजत पदक

ज्ञानेश्वरी को आगे की तैयारी के लिए 5 लाख रूपए की आर्थिक मदद और एएसआई के पद पर नौकरी देने की घोषणा रायपुर/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्रीस में आयोजित आईडब्ल्यूएफ जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन रजत पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को आगे की तैयारी के लिए पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता और छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्ति देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ज्ञानेश्वरी यादव के कोच श्री अजय लोहार को भी 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।  लाख रूपए की आर्थिक मदद और एएसआई के पद पर नौकरी देने की घोषणा राजनांदगांव निवासी ज्ञानेश्वरी यादव ने आज मुख्यमंत्री श्री बघेल से उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें अपनी उपलब्धि की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी को इस अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री बघेल ने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने अपनी उपलब्धि से पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में कोण्डागांव जिले के टाटामारी में टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह बहनों से कराया सेंटर का शुभारंभ मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट एवं लोगो का हुआ विमोचन मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह बहनों से कराया सेंटर का शुभारंभ रायपुर/छ.ग./कोण्डागांव जिले में पर्यटन सुविधाओं की जानकारी देने के लिए टाटामारी में आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में स्व सहायता समूह बहनों ने टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर का लोकार्पण किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा इस सेंटर का निर्माण लगभग 25.36 लाख रूपए की लागत से किया गया है। इस टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर में प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का भी बनाया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट पर केन्द्रीत पुस्तिका और लोगो का विमोचन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने टाटामारी में बनाए गए टूरिस्ट इंर्फोमेशन सेंटर का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन द्वारा कोण्डागांव जिले में पर्यटन संभावनाओं की जानकारी दी गई। टाटामारी के बिहान कैंटीन में ...

मुख्यमंत्री ने कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री द्वारा निर्मित कपड़ो से लदे ट्रक को किया रवाना

Image
रायपुर /छ.ग./मुख्यमंत्री ने कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री द्वारा निर्मित कपड़ो से लदे ट्रक को किया रवाना.

किसानों से धोखाधड़ी किये जाने का मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

रायपुर/छ.ग./किसानों का पैसा खाने वाले बाहर नहीं घूम सकते, उन्हें जेल भेजा जाएगा। किसानों से धोखाधड़ी किये जाने का मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। माकड़ी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एक किसान की शिकायत पर सभी किसानों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों से धोखाधड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसे तत्वों को सबक सिखाया जा सके। उल्लेखनीय है कि माकड़ी में भेंट-मुलाकात के दौरान एक किसान ने सहायक कृषि विस्तार अधिकारी ए.के. टंडन के विरुद्ध शिकायत की थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्री टंडन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता है। किसानों को फसल कीे उचित मूल्य के साथ ही उन्हें संरक्षण देना भी प्राथमिकता में है ताकि खेती किसानी को आगे बढ़ाने में निरंतर मदद मिलती रहे। भेंट-मुलाकात के दौरान उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, सांसद श्री दीपक बैज, कोण्डागांव विधायक श्री मोहन मरकाम एवं अन्य जन...

राजीव युवा क्लब के युवाओं द्वारा योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के काम को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा सराहनीय

रायपुर/छ.ग./ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर विधानसभा के  ग्राम बकावंड में भेंट मुलाकात अभियान के दौरान राजीव युवा मितान क्लब के युवक राजेश से चर्चा के दौरान कहा कि राजीव युवा क्लब के युवाओं द्वारा योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम सराहनीय है। इससे आम जनता में योजनाओं के प्रति जागरूकता आएगी और वे योजनाओं का लाभ उठाने में सक्षम हो सकेंगे। राजीव युवा मितान क्लब के राकेश ने भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को बताया कि वे क्लब में युवाओं के लिए कई गतिविधियों का आयोजन करते है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा जो शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे है वह सरहानीय है। इससे वनांचल में रहने वाले लोग लाभान्वित होंगे।  राजीव गांधी किसान न्याय योजना का सही समय पर मिल रहा है लाभ,अन्नदाताओं में है खुशी भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री से मिलने आये राजनगर के संतराम पाटले ने बताया कि वे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के हितग्राही है। साथ ही प्रदेशभर के किसान इससे लाभान्वित है किंतु बड़ी बात यह है कि किसानों को जरूरत के समय यह राशि मिल रही है। उन्होंने कहा कि बीज खरीदने, खेत बना...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा - लोगों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे झीरम घाटी के शहीद; मेमोरियल स्मारक आम जनता को किया लोकार्पित

जगदलपुर में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल स्मारक आम जनता को लोकार्पित शहीदों की याद में सदैव लहराता रहेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा झीरम घाटी हादसे की 9वीं वर्षगांठ पर पर मुख्यमंत्री ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि रायपुर/छ.ग./आज से ठीक 9 साल पहले बस्तर के झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पुलिस के जवानों समेत 32 लोग शहीद हो गए थे। शहीदों को सम्मान देने के लिए आज के दिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जगदलपुर के लालबाग मैदान में उपस्थित थे। झीरम घाटी में शहीद 32 लोगों की यादों को आम लोगों के दिलों में सदैव जिंदा रखने के लिए जगदलपुर के लागबाग मैदान में झीरम घाटी शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज इस मेमोरियल को आम जनता के नाम लोकार्पित किया। मुख्यमंत्री ने मेमोरियल परिसर में ही 100 फीट ऊंचे तिरंगे का भी ध्वजारोहण किया जो शहीदों के सम्मान के रूप में सदैव लहराता रहेगा। झीरम घाटी में शहीद 32 जनप्रतिनिधियों एवं जवानों की मूर्तियां उनके नाम के साथ स्थापित की गयी हैं जो उनकी पहचान को सदैव जीवित रखेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मेमोरियल में मौजूद शह...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोगों के चेहरे पर प्रसन्नता देख उन्हें संतोष की अनुभूति होती है

उसरीबेड़ा में आदिवासी समाज के लिए भवन, लोहंडीगुड़ा में नया कालेज, ककनार में नया स्कूल और नया धान खरीदी केंद्र की मिली सौगात रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज चित्रकोट विधानसभा के ग्राम उसरीबेड़ा में लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के चेहरे पर प्रसन्नता देख उन्हें संतोष की अनुभूति होती है। वे भेंट-मुलाकात के दौरान सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं यह जानने आए हैं। योजनाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर उसरीबेड़ा में आदिवासी समाज के लिए भवन, चित्रकोट पुलिस चौकी के सामने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा की स्थापना, लोहंडीगुड़ा में नया कालेज, ककनार में नया स्कूल और नया धान खरीदी केंद्र खोलने की घोषणा की। साथ ही आस-पास के गांवों में पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। वे आज उसरीबेड़ा में आम के पेड़ की छांव में छिंद के पत्ते और बांस से बने छ्प्पर के नीचे ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान चित्र...

आत्मसमर्पित नक्सली अनिल कुंजाम ने मुख्यमंत्री से कहा - जिस स्कूल को तोड़ा उसे ही बनाने में किया सहयोग

Image
 जिन हिंसक हाथों ने तोड़ा था स्कूल, अब वहीं हाथ नौनिहालों का  भविष्य संवारने आगे आए नक्सलियों द्वारा ध्वस्त किए गए भांसी-मासापारा स्कूल का फिर से बन गया नया भवन स्कूल में सुनाई पड़ने लगी ककहरा की गूंज   रायपुर/छ.ग./जिन हिंसक हाथों ने कभी स्कूल भवन तोड़ दिए थे, आज वही हाथ बच्चों का भविष्य संवारने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज दंतेवाड़ा जिले के बारसूर में भेंट-मुलाकात के दौरान आत्मसमर्पित नक्सली अनिल कुंजाम ने मुलाकात की। उन्होंने बताया कि भांसी-मासापारा में वर्ष 2015 में नक्सलियों द्वारा यह स्कूल ध्वस्त कर दिया गया था। शासन की पहल से अब यहां नया स्कूल भवन बन चुका है और उसे बनाने में हम सब ने सहयोग किया है। अनिल कुंजाम ने बताया कि अब वह काम करना चाहता है और बच्चों को शिक्षित करना चाहता है ताकि अज्ञानता की वजह से कोई हिंसा के रास्ता न अपनाएं।  गौरतलब है कि नक्सलियों ने सात साल पूर्व 2015 में मासापारा स्कूल को ध्वस्त कर दिया था, जिससे बच्चों के शिक्षा का ठौर छिन गया था। छत्तीसगढ़ शासन की विशेष पहल पर फिर से नए स्कूल भवन का निर्माण हुआ और अब वहां ब...

जैव विविधता के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने उठाए अनेक कदम; जैव विविधता छत्तीसगढ़ का गौरव है : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
हसदेव नदी के तट पर ‘गोंडवाना मेरिन फॉसिल्स पार्क‘ का काम अगले माह से होगा शुरू जैव विविधता संरक्षण हेतु नए बजट मद का सृजन वनोपज के विक्रय मूल्य की 02 प्रतिशत राशि दी जाएगी स्थानीय जैव विविधता समितियों को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर मुख्यमंत्री ने ‘परिचर्चा एवं पुरस्कार वितरण‘ कार्यक्रम को सम्बोधित किया जैव विविधता संरक्षण हेतु विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार घोषित किए हसदेव नदी के तट पर ‘गोंडवाना मेरिन फॉसिल्स पार्क‘ का काम अगले माह से होगा शुरू रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जैव विविधता छत्तीसगढ़ का गौरव है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘परिचर्चा एवं पुरस्कार वितरण‘ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। जैव विविधता संरक्षण हेतु नए बजट मद का सृजन मुख्यमंत्री ने कहा कि जैव विविधता के संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कदम उठाये गए हैं। छत्तीसगढ़ में मनेंद्रगढ़ के निकट हसदेव नदी के तट पर समुद्री फॉसिल्स पाए गए हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के इस स्थान के संरक्षण के लिए...

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के 26.68 लाख किसानों को पहली किश्त के रूप में मिले 1720.11 करोड़ रूपए

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों, भूमिहीन मजदूरों, पशुपालकों और समूह की महिलाओं को दी 1804.50 करोड़ रूपए की सौगात लोगों कोे सामाजिक और आर्थिक अधिकार दिला रही है, छत्तीसगढ़ की न्याय योजनाएं -मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसानों को चार किश्तों में मिलेंगे लगभग 6900 करोड़ रूपए चुनौतियों के बावजूद छत्तीसगढ़ के किसानों को लगातार तीसरे वर्ष जारी है इनपुट सब्सिडी रायपुर/न्याय योजनाएं -मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेलमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों मंे अंतरित की। मुख्यमंत्री ने राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और महिला समूहों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने न्याय योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक और आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया है। चुनौतियों के बावज...

अबूझमाड़ नहीं रहा अबूझ सरकारी योजनाओं से खिले किसानों के चेहरे

Image
रायपुर।बीते कई सालों से तीन पीढ़ियों का एक ही दर्द। जमीन तो है लेकिन कितनी है, कहां है कोई रिकॉर्ड नहीं। खेती तो करते हैं लेकिन केसीसी ना होने से लोन नहीं मिल सकता। फसल है पर बिक्री की व्यवस्था नहीं। अबूझमाड़ के कोहकमेटा गांव के किसान मसियाराम कोड़े हों, पंडरूराम या मोहन धनेरिया.... परेशानी सबकी एक ही है। अबूझमाड़ क्षेत्र में सर्वे ना होने की वजह से इनकी जमीन का राजस्व रिकॉर्ड में कहीं कोई उल्लेख नहीं था। इस वजह से किसी भी शासकीय योजना का लाभ नहीं मिल पाता था। लेकिन आज अबूझमाड़ क्षेत्र के 1121 किसानों के चेहरे पर उस वक्त खुशियां बिखर गईं जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छोटेडोंगर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में किसानों को मसाहती पट्टा का वितरण किया। सरकारी योजनाओं से खिले किसान के चेहरे जाये तो ठीक वरना भगवान भरोसे ही खेती थी अब तक। खेत में पंप ना होने की वजह से सिंचाई की सुविधा नहीं है। लेकिन अब पट्टा मिल गया है तो जल्द ही खेत मे सोलर पंप लग जायेगा। उनके साथ ही अन्य किसानों का भी केसीसी बन जाने से अब वे सभी खेती के लिए लोन ले पाएंगे। मसियाराम ने बताया कि अब तक खुले बाजार में 10 से 15 रुपये...

आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन का अधिकार मिले, जिन्हें परेशानी है, उनसे चर्चा के लिए द्वार खुले हैं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारा निरंतर प्रयास है आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन का अधिकार मिले, जिन्हें परेशानी है, उनसे चर्चा के लिए द्वार खुले हैं। जिन्हें भारतीय संविधान पर विश्वास नहीं, उनसे संवाद करना मुमकिन नहीं है। मुख्यमंत्री आज सुकमा में प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि सुकमा में आज बहुत बदलाव आया है। आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण के स्तर में हुई है वृद्धि। आदिवासियों की आय में वृद्धि हो रही है, क्षेत्र में लघु वनोपज खरीद बढ़ी है। अंदरूनी क्षेत्रों में राशन दुकान खोले जा रहे हैं, बंद पड़े स्कूलों का पुनः संचालन हो रहा है। सुकमा, जहां से नक्सलवाद की शुरुआत हुई थी, आज वहां नक्सलवाद बहुत पीछे जा चुका है। ग्रामीण जो पहले सुरक्षा कैंप का विरोध करते थे, आज सुरक्षा कैंप की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के मध्य मैत्री संबंध स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र मिल रहा है, जिसमें वे कृषि के साथ, पशुपालन, मछलीपालन, मुर्गीपालन आदि कार्य कर रहे हैं। गौठानांे में रोजगारमूलक...