Posts

Showing posts from April, 2022

छतीसगढ़ में दूरस्थ अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Image
मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय कोरिया में 44 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले नवीन जिला अस्पताल तथा मातृ एवं शिशु अस्पताल का किया भूमिपूजन रायपुर/छ.ग./दूरस्थ अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला मुख्यालय कोरिया में 44 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले नवीन जिला अस्पताल तथा मातृ एवं शिशु अस्पताल का वर्चुअल भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने की। इनमें 35 करोड़ रूपए की लागत से 200 बिस्तर नवीन जिला अस्पताल और 9 करोड़ रूपए की लागत से 50 बिस्तर वाले मातृ एवं शिशु अस्पताल का निर्माण होगा। इससे कोरिया जिले सहित आस-पास के लोगों को अत्याधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलेगा।     मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते तीन वर्षो में स्वास्थ्य सुविधाओं को आम लोगों के निकट पहंुचाने तथा इलाज को किफायती बनाने की दिशा में लगातार काम किया है। इस कड़ी में आज कोरिया के जिले को स्वास्थ्य के ...

सहकारी बैंकों को किसानों और ग्रामीणों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सक्षम बनाने की जरूरत - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

अन्नदाता किसानों को ऊर्जादाता बनाने की जरूरत केन्द्र समर्थन मूल्य पर खरीदे गए अनाज से एथेनॉल उत्पादन की दे अनुमति किसानों को उनकी उपज का लाभप्रद मूल्य दिलाने का रास्ता छत्तीसगढ़ की किसान हितैषी नीतियों से निकलेगा सहकारी आंदोलन का सबसे बड़ा उद्देश्य किसानों को उपज का समर्थन मूल्य दिलाना होना चाहिए मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह का किया शुभारंभ सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को किया पुरस्कृत रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा है कि सहकारी आंदोलन को और अधिक संगठित कर मजबूत बनाने की आवश्यकता है। देश के विभिन्न राज्यों की सहकारी क्षेत्र की नीतियों की अच्छाईयों को स्वीकार कर और सहकारी क्षेत्र की कमियों को दूर कर आगे बढ़ा जा सकता है। आज यह भी जरूरत है कि सहकारी क्षेत्र को किसानों और ग्रामीणों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सक्षम बनाया जाए। इसके लिए हमें सहकारी बैंकों को राष्ट्रीयकृत बै...

विवाह में फिजुल खर्ची को रोकने के लिए आदर्श विवाह एक बेहतर माध्यम-गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू

Image
पाहंदा में कर्मा जयंती एवं आदर्श विवाह में शामिल हुए गृहमंत्री नव दम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद बेमेतरा /छ.ग./प्रदेश के गृह जेल एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू आज गुरुवार को जिले के बेरला तहसील के अन्तर्गत ग्राम पाहंदा में आयोजित कर्मा जयंती महोत्सव एवं आदर्श विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए और वर-वधु को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। तहसील साहू संघ बेरला एवं परिक्षेत्रीय साहू संघ सरदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक बेमेतरा श्री आशीष कुमार छाबड़ा सहित समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे। समारोह में चार जोड़े का आदर्श विवाह सम्पन्न हुआ अतिथियों ने नव दम्पत्तियों को अपना आशीष प्रदान किया और उनके खुशहाल एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। गृहमंत्री श्री साहू ने कहा कि विवाह संस्कार में फिजुल खर्ची को रोकने के लिए आदर्श विवाह एक बेहतर माध्यम है। आदर्श विवाह की शुरुआत साहू समाज के द्वारा ही की गई थी।  वर्तमान समय में शादी ब्याह में आडंबर एवं दिखावा पर अंकुश लगना...

बाबा साहेब अंबेडकर ने हमें दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने  की मंगल भवन और ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये की घोषणा अंबेडकर चौक में लगेगी बाबा साहेब की 20 फ़ीट ऊंची नई प्रतिमा : मुख्यमंत्री रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अंबेडकर चौक में आयोजित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने मंगल भवन के लिये 50 लाख रूपये और देवेन्द्रनगर स्थित बौद्ध विहार में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की । इसके साथ ही उन्होंने अंबेडकर चौक में नगर निगम द्वारा बाबा साहेब की 20 फ़ीट ऊंची नई प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने दलित, शोषित और वंचितों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वे जन्म से लेकर मृत्युपर्यंत दलितों के उद्धार में लगे रहे। उन्होंने सामाजिक दंश झेलने के बावजूद भी उच्च शिक्षा प्राप्त की और समाज की सेवा और उत्थान में जुड़ गए ।  बाबा साहेब ने दलितों, शोषितों और वंचितों के लिए समर्पित किया जीवन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बाबा साहेब अंबेडकर ने मंत्र दिया कि 'शिक्षित बनो, संगठित...

किसानों के समृद्धि से होगा छत्तीसगढ़ का विकास: कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे

Image
तीन दिवसीय किसान मेले का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ ’किसानों की आमदनी बढ़ाने राज्य सरकार वचनबद्ध बिलासपुर/कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में द्वीप प्रज्जवलन एवं राज्य गीत के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय किसान मेले का शुभारंभ किया। मेला 15 तारीख तक चलेगा।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि किसानों को खेती-किसानी की दिशा में समृद्ध बनानेे, उन्हें नवाचारों तथा नये आधुनिक तकनीकी से जोड़ने के लिए किसान समृद्धि मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है और गांवों के खेत-खलिहानों में समृद्धि आने से छत्तीसगढ़ में भी समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की तरक्की तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियां निश्चित रूप से किसानों के लिए समृद्धि के द्वार खोलती है।    कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने प्रगतिशील एवं उन्नतशील किसानों को योजना अंतर्गत चेक का भी वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष श...

सूरजपुर जिले में हाट बाजार क्लीनिक योजना के वाहनों को मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

  रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान  मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के 18 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के जिले के दूरस्थ क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र में निवासरत करने वाले रहवासियों को चिकित्सा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना संचालित की जा रही है। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेल साय सिंह, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी मरावी, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू सहित स्थानीय प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।