Posts

Showing posts from February, 2022

राजीव युवा मितान क्लब युवाओं को सशक्त बनाने का माध्यम: मंत्री श्री उमेश पटेल

Image
प्रदेश के उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल   राजिम माघी पुन्नी मेला  कार्यक्रम  रायपुर/छ.ग./प्रदेश के उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने आज राजिम माघी पुन्नी मेला के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और हितग्राहियों को स्व-रोजगार के लिए ऋण का वितरण किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजिम मेला की भव्यता अब देखते ही बन रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ाने का काम किया है। त्यौहारों में छुट्टी के अलावा तीज त्यौहार की परंपरा को उच्च शिखर पर स्थान दिलाया है। उन्होंने सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित के साथ किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने राजीव युवा मितान कला पर फोकस करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इसके लिए बजट में 50 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है। प्रत्येक कला को प्रत्येक 3 माह में 25 हजार रूपये के मान से एक साल में रचनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए 1 लाख रूपये दिये जायेंगे। उन्होंने आगे कहा कि स्कूल और कॉलेजों में फाईनेंसियल साक्षर...

अनुसूचित जाति, जनजाति के हितों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार अनुसूचित जाति जनजाति सहित अन्य वर्गों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।  डॉ. डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सर्वांगीण विकास के लिए नौकरियों, शासकीय योजनाओं तथा कृषि सहित अन्य व्यवसायों में प्राथमिकता देने के लिए कार्य कर रहे है।  रायपुर/डॉ. डहरिया आज रायपुर में गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के शहीद स्मारक भवन में किया गया था। इस अवसर पर श्रीमती शकुन डहरिया मौजूद थीं।  कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओड़िसा और अन्य राज्य के युवक-युवती और समाज के लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने लिया। कार्यक्रम में गुरूघासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष श्री के.पी. खाण्डे, महासचिव डॉ. जे.आर. सोनी, उपाध्यक्ष श्री सुन्दर लाल लहरे, श्री चेतन चंद...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा - कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य की ऊँची छलांग

Image
  कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य की ऊँची छलांग मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राज्य में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हुए दो महत्वपूर्ण एमओयू  राज्य में गोबर से बिजली बनाने और खाद्य पदार्थाें के संरक्षण के लिए होगा आधुनिक तकनीक का उपयोग  छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य जिसने भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र के साथ तकनीकी हस्तांतरण के लिए किया अनुबंध गोबर से बिजली बनाने निसरग्रुना टेक्नोलॉजी का होगा उपयोग  छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण और भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र के मध्य हुआ एमओयू राज्य में खाद्य विकिरण केन्द्र स्थापना के लिए राज्य बीज निगम और बोर्ड ऑफ रेडियेशन एण्ड आइसोटॉप टेक्नोलॉजी के बीच अनुबंध रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अब तक विद्युत उत्पादन का कार्य सरकारें और बड़े औद्योगिक घराने करते रहे हैं। यह मिथक छत्तीसगढ़ राज्य में टूटने जा रहा है। राज्य सरकार की मदद से अब गांव की महिलाएं विद्युत उत्पादक बनने जा रही है। राज्य के गौठानों में क्रय किए जा रहे गोबर से स्व-सहायता समूहों की ग्रामीण महिलाएं बिजली बनाएंगी। इसके लिए भाभा पर...

छत्तीसगढ़ मॉडल की पूरे देश में हो रही चर्चा: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

बिलासपुर में 357 करोड़ रूपए के विकास कार्याे का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन अरपा नदी को स्वच्छ बनाने हरसंभव प्रयास होंगे  बिलासपुर से रात में भी हवाई उड़ान के लिए प्रयास जारी  रायपुर। छत्तीसगढ़।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कहा कि अरपा बिलासपुर की जीवनदायिनी नदी है। राजगीत का पहला शब्द भी अरपा से शुरू होता है। इसको बचाने के लिए सभी लोगों और संस्थाओं के साथ राज्य सरकार भी चिंतित है। नदी के जल को शुद्व रखने और इसके सौंदर्यीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किया जायेगा। धन की कमी आड़े नहीं आयेगी। श्री बघेल आज यहां बिलासपुर के शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त बाते कहीं। इससे पूर्व उन्होंने बिलासपुर जिले में 353 करोड़ से ज्यादा की लागत वाले 97 विकास एव ंनिर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।      मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि काफी प्रयासों के बाद बिलासपुर में हवाई सेवा शुरू हुई है। यहां से अभी केवल दिन में दो-तीन स्थानों के लिए फ्लाईट सुविधा उपलब्ध है। इसके विस्तार की जरूरत है। लेकिन बगल में सेना की जमीन होने के...

कोरबा जिला निवासी अमन ज्योति का चयन राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए

Image
  भारतीय बाल कल्याण परिषद ने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने दी बधाई रायपुर/छ.ग./छत्तीसगढ़ के अमनज्योति जाहिरे को राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार वर्ष 2021 प्रदान किया जाएगा। भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली ने कोरबा जिला निवासी अमन ज्योति का चयन इस पुरस्कार के लिए किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने साहसी अमनज्योति का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए होने पर उसे बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि साहसिक कार्यों और बहादुरी के लिए बच्चों को नगद राशि सहित प्रमाण पत्र के साथ भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा हर साल यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। कोविड परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। मिल चुका है राज्य बाल वीरता पुरस्कार अमनज्योति को उनके द्वारा किए गए साहसिक कार्यों के लिए हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा राज्य वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। राज्यपाल सुश्री अनसुईया उईके द्वारा गणतंत्...

‘रूरल इंडस्ट्रियल पार्क’ के रूप में विकसित हो रहे छत्तीसगढ़ के गौठान

गौठानों से 91.11 करोड़ रूपए के वर्मी कंपोस्ट की बिक्री वर्मी कम्पोस्ट से महिला समूहों को मिला 31.34 करोड़ रुपए लाभांश गौठान की आयमूलक गतिविधियों से 77 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने अर्जित की 51.36 करोड़ रुपए की आमदनी गौठानों में संचालित गोधन न्याय योजना से 97 हजार से अधिक भूमिहीन ग्रामीणों को मिला आय का जरिया गौठानों से 91.11 करोड़ रूपए के वर्मी कंपोस्ट की बिक्री वर्मी कम्पोस्ट से महिला समूहों को मिला 31.34 करोड़ रुपए लाभांश रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के ड्रीम प्रोजेक्ट सुराजी गांव योजना के तहत गांव-गांव में स्थापित गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में ग्रामीण अर्थव्यवस्था के जीवंत केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। जहां संचालित गतिविधियों से ग्रामीणों को उनके गांव में ही रोजगार मिल रहा है और उनसे उन्हें अच्छी आमदनी भी हो रही है। मवेशियों के डे केयर सेंटर के रूप में बनाए गए गौठानों में ग्रामीणों और स्वसहायता समूहों को ग्रामीण परिवेश के अनुकूल छोटे-छोटे व्यवसायों से जोड़ा गया है। गौठान पशुपालकों, गोबर संग्राहकों और किसानों से 2 रुपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी की अपनी तरह की ...

छत्तीसगढ़ के उत्पादों का ’सी-मार्ट में होगा विक्रय

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सी-मार्ट स्थापना के लिए हाई पॉवर कमेटी की पहली बैठक सम्पन्न रायपुर/छ.ग./छत्तीसगढ़ के उत्पादकों द्वारा उत्पादित उपभोक्ता सामग्री के विक्रय के लिए राजधानी सहित छत्तीसगढ़ के शहरों एवं जिलों में छत्तीसगढ़ सरकार सी-मार्ट की स्थापना करेगी। इन सी मार्ट की स्थापना का प्रमुख उद्ेश्य छत्तीसगढ़ के उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादकों को फायदा पहुंचाने एवं उन्हें व्यवसाय के लिए प्रेरित करना है। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में सी-मार्ट की स्थापना के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त हाई पावर कमेटी की पहली बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुसार छत्तीसगढ़ में उत्पादित उपभोक्ता प्रोड्क्टस को एक ही छत के नीचे विक्रय करने के लिए सी-मार्टस की स्थापना की जा रही है। इसके लिए राज्य के विभिन्न जिलों में सी-मार्ट के लिए जगह चिन्हित करने एवं डिजाईन तैयार करने के लिए मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को व्यापक निर्देश दिए है। सी मार्ट स्थापना के लिए नोडल विभाग वाणिज्य एवं उद्योग विभाग है।...

'अपन भाखा जीओ ' अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर छत्तीसगढ़ी में विशेष वेबिनार

रायपुर/ अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर ‘‘अपन भाखा म’’ छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में बोली जाने वाली बोली-भाषा पर वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ कवि, लेखक, साहित्यकार डॉ. पी.सी. लाल यादव के मुख्य अतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि व लेखक श्री मीर अली मीर, प्रसिद्ध गीतकार, कवि, लेखक, साहित्यकार डॉ. चम्पेश्वर गोस्वामी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा किया गया। वेबिनार में सभी अतिथियों ने मातृभाषा के महत्व को अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से विस्तृत रूप से बताया। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। शिक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बोली जाने वाली स्थानीय बोली-भाषा और छत्तीसगढ़ी भाषा के माध्यम से अपने विचारों को स्व-रचित रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। आयोजित कार्यक्रम में समग्र शिक्षा के अतिरिक्त मिशन संचालक श्री के.सी. काबरा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत बच्चों को उनकी स्थानीय भाषा में पढ़ाये जाने और शिक्षकों को इसके लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया। ...

विश्व सामाजिक न्याय दिवस- सामाजिक न्याय का मतलब समाज के सभी वर्गों का विकास तथा विकास के संसाधन उपलब्ध कराना

दुर्ग/छ.ग./श्री राजेश श्रीवास्तव जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर व्यवहार न्यायाधीश श्री प्रशांत देवांगन, कुमारी रुचि मिश्रा,  कुमारी आकांक्षा सक्सेना, श्री रजत निराला एवं पैरा लीगल वालंटियर द्वारा दुर्ग जिले के विभिन्न स्थानों में  विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से बताया गया कि दुनिया में लोगों के बीच कई तरह के भेदभाव पैदा हो रहे हैं, जो कि लोगों के बीच एक दूरी का कारण बन गया हैं । इन भेदभाव के कारण कई लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है । वहीं दुनिया में इस तरह की बुराइयों को खत्म करने के लिए हर साल विश्व सामाजिक न्याय दिवस, 20 फ़रवरी को मनाया जाता है । इस दिवस को कई उद्देश्यों को प्राप्त करने के मकसद के लिए बनाया गया है ।  ये दिवस मुख्य तौर से नस्ल, वर्ग, लिंग, धर्म, संस्कृति,भेदभाव, बेरोजगारी से जुड़ी हुई कई समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से हर साल मनाया जाता है । वर्ष2022 की थीम औपचारिक रोजगार के माध्यम से सामाजिक न्याय प्राप्त करना है। सर्वप्रथम हमें संविधान की प...

शासकीय योजना बनी संजीवनी : सस्ती दरों पर मिल रही उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां

Image
श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के संचालन से जनसामान्य को राहत रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जनसामान्य को सस्ती दरों में जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए पहल की गई है। 20 अक्टूबर 2021 से शुरू हुई योजना के बाद राजनांदगांव जिले में वर्तमान में कुल पांच श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है, जहां जनसामान्य को सुगमता से सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। शासन की इस जनहितकारी योजना का लाभ समाज के हर तबके के लोगों को मिल रहा है। गौरतलब है कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इसी क्रम में ही जनसामान्य को रियायती दरों में उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना शुरू की गई है। श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में विभिन्न बीमारियों से संबंधित 251 तरह की दवाइयां और 27 प्रकार के सर्जिकल आइटम खुदरा मूल्य से 50 से लेकर 71 फीसदी तक की रियायती दरों पर उपलब्ध करायी जा रही हैं। र...

गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और सुराजी गांव योजना से किसानों के जीवन में आया बड़ा बदलाव : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालक ग्रामीणों, महिला समूहों और गौठान समितियों को जारी की 10.24 करोड़ रूपए की राशि गोबर विक्रेताओं को अब तक 127.79 करोड़ रूपए का भुगतान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में रायपुर और दुर्ग के 10 गौठानों में जैविक गुलाल और पूजन सामग्री के उत्पादन के लिए किए गए एमओयू पर हस्ताक्षर मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक पदार्थाें से निर्मित उत्पादों के लिए एकीकृत ‘अर्थ ब्रांड‘ किया लांच गौठानों में 152 तेल मिलों और 173 दाल मिलों की होगी स्थापना रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और सुराजी गांव योजना किसानों के जीवन में बदलाव लाने वाली योजनाएं साबित हुई हैं। गोधन न्याय योजना को लगातार नया आयाम दिया जा रहा है। अब प्रदेश में गोधन न्याय योजना का संचालन मिशन के रूप में किया जा रहा है। इस योजना में गौठानों में गोबर के क्रय, वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने सहित गौठानों में संचालित विभिन्न आयमूलक गतिविधियों से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है। आने वाले समय में गांव-गांव में बनाए गए गौठानों को और ...

गौठानों के उत्पाद के एकीकृत ब्रांड ‘अर्थ‘ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 18 फरवरी को लॉन्च करेंगे

Image
जैविक गुलाल एवं पूजन सामग्री निर्मित करने होगा एमओयू  रायपुर/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 18 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों प्राकृतिक रूप से निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों के एकीकृत ब्रांडनेम ‘अर्थ‘ को लॉन्च करेंगे। इसके साथ ही बाजार में अर्थ ब्रांडनेम से महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार गिफ्ट हैम्पर विक्रय के लिए उपलब्ध हो जाएगा। मुख्यमंत्री इस मौके पर अर्थ ब्रांड के लोगो का भी विमोचन करेंगे।   गौरतलब है कि गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा दैनिक जीवन में उपयोग की कई सामग्रियां नेचुरल तरीके से निर्मित की जा रही है। इनको बाजार में अर्थ ब्रांडनेम से विक्रय किया जाएगा। राज्य के 22 विकासखण्डों के 230 गौठानों से जुड़ी 277 महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विशेष प्रकार के चार प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें लेमन ग्रास और अपराजिता के उपयोग से दो प्रकार की इम्यूनिटी-टी, लेमन ग्रास, सिट्रोनेला, पामारोजा एवं तुलसी से बने चार प्रकार के एसेंशियल ऑयल, मुल्तानी मिट्टी, शहद, दूध, तुलस...

‘‘छत्तीसगढ़ के महुआ की महक अब देश-विदेश तक‘‘

‘‘छत्तीसगढ़ के महुआ की महक अब देश-विदेश तक‘‘ सात समुंदर पार यूके में 750 क्विंटल महुआ का निर्यात  महुआ फूल के लिए वर्तमान में संग्रहण दर 33 रूपए प्रति किलोग्राम  राज्य में सालाना 170 करोड़ के 5 लाख क्विंटल महुआ फूल का संग्रहण चालू वर्ष में 2000 क्विंटल फूड ग्रेड महुआ फूल के संग्रहण का लक्ष्य सात समुंदर पार यूके में 750 क्विंटल महुआ का निर्यात  रायपुर/छत्तीसगढ़ में हर वर्ष लगभग 170 करोड़ रूपए मूल्य के 05 लाख क्विंटल महुआ फूल का संग्रहण होता है। अपनी गुणवत्ता और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही नई तकनीक आदि की सुविधा से इसकी महक अब देश ही नहीं अपितु विदेश तक होने लगी है।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में वनवासियों को लघु वनोपजों के संग्रहण से लेकर प्रसंस्करण आदि कार्यों के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ दिलाने निरंतर प्रयास हो रहे है। इस कड़ी में राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा महुआ फल खाद्य योग्य अर्थात फूड ग्रेड महुआ फूल बनाने के लिए प्रक्रिया विकसित की गई है। जिससे वनवासियों को महुआ फूल के संग्रह...

प्रदेश के नगरीय निकायों को टैंकर मुक्त बनाया जाएगा: नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम डॉ. शिवकुमार डहरिया

Image
रायपुर के मिनी माता सामुदायिक भवन में नई लिफ्ट का लोकार्पण  ब्राईट फाउंडेशन रायपुर को इंटरनेशनल अवार्ड मिलने पर किया सम्मानित रायपुर के मिनी माता सामुदायिक भवन में नई लिफ्ट का लोकार्पण ब्राईट फाउंडेशन रायपुर को इंटरनेशनल अवार्ड मिलने पर किया सम्मानित रायपुर/नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को टैंकरों से वाटर सप्लाई से मुक्त किया जाएगा। डॉ. डहरिया आज यहां रायपुर के राजेन्द्र नगर स्थित मिनीमाता सामुदायिक भवन में लगायी गई नई लिफ्ट के लोकार्पण एवं ब्राईट फाउंडेशन रायपरु को इंटरनेशनल अवार्ड मिलने पर आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमादे दुबे सहित छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। डॉ. डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के सभी नगरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी जनोन्मुखी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में स्वच्छता के क्षेत...

विकास के लिए आवश्यक है पानी का प्रबंधन: जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे

Image
नव नियुक्त सहायक अभियंताओं के कंधों पर छत्तीसगढ़ के विकास की जिम्मेदारी विकास के लिए आवश्यक है पानी का प्रबंधन: रायपुर/छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने सोमवार को जल संसाधन विभाग में नव नियुक्त सहायक अभियंताओं को बेहतर काम के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, जल संसाधन विभाग के रायपुर ट्रेनिंग सेंटर में नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के आधारभूत प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नव नियुक्त अभियंताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आने वाले समय में जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी आप के कंधों पर हैं और आप सभी कुछ ऐसा काम करें की आने वाली पीढियां आपको याद करे। विकास के लिए आवश्यक है पानी का प्रबंधन: जल संसाधन मंत्री श्री चौबे ने कहा कि पानी विकास की आधारभूत आवश्यकता है इस विकास की जिम्मेदारी आप जैसे अभियंताओं के कंधों पर है। नवनियुक्त सहायक अभियंताओं को संबोधित करते हुए श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि आपको बदलती हुयी तकनीक के अनुसार खुद को भी हर दिन अपडेट करते रहना होगा ताकि आपकी क्षमताओं में विस्तार होता रहे। इस प्र...

छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार का बना बेहतर वातावरण : मुख्यमंत्री श्री बघेल

Image
लोकवाणी की 26वीं कड़ी प्रसारित मुख्यमंत्री ने ‘‘सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार’’ विषय पर प्रदेशवासियों से की बात राज्य में आर्थिक गतिविधियों के साथ रोजगार बढ़ाने पर विशेष जोर छत्तीसगढ़ में तीन वर्षों में 1,715 नये उद्योग स्थापित: 19,500 करोड़ रूपए से अधिक का निवेश तथा 33 हजार लोगों को मिला रोजगार बायो एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए 18 निवेशकों से 3300 करोड़ रूपए के निवेश का एमओयू छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन: पांच वर्षों में 15 लाख रोजगार के सृजन का लक्ष्य राज्य के 110 विकासखण्डों में फूडपार्क की स्थापना के लिए भूमि चिन्हांकित उद्योग विभाग द्वारा एकल खिड़की प्रणाली से दी जा रही 56 ऑनलाइन सेवाएं औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आवंटन नियमों का हुआ सरलीकरण प्रदेश में 21 हजार करोड़ रूपए से अधिक लागत की सड़कों के निर्माण की कार्ययोजना छत्तीसगढ़ी खान-पान को प्रोत्साहित करने 16 जिलों में गढ़ कलेवा स्थापित छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में चार संसाधनों खनिज, कृषि, वानिकी और मानव संसाधन का महत्वपूर्ण योगदान रायपुर/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 26वीं कड़ी में आज ‘‘सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत ...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 26वीं कड़ी का प्रसारण 13 फरवरी को

सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार पर होगी बात रायपुर/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 26 वीं कड़ी का प्रसारण 13 फरवरी 2022 को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक किया जाएगा।

नौनिहालों के लिए की जाएगी ‘बालवाड़ी’ की स्थापना

पहले चरण में 6 हजार से अधिक बालवाड़ी की स्थापना होगी खेल आधारित गतिविधियों से सीखने पर दिया जाएगा जोर  रायपुर/छत्तीसगढ़ में नौनिहालों की शिक्षा और शिक्षा स्तर में सुधार के लिए राज्य सरकार की ओर से कई पहल किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी बेहतर अवसर दिलाने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरुआत की है। अब नई शिक्षा नीति के तहत राज्य सरकार ने बालवाड़ी की स्थापना की पहल की है। इन बालवाड़ी केन्द्रों में खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से नौनिहालों के सीखने पर जोर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पहले चरण राज्यभर में छह हजार से अधिक बालवाड़ी केन्द्रों की स्थापना की घोषणा हाल ही में गणतंत्र दिवस के मौके पर की थी।      गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नई पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए स्कूल शिक्षा से उच्च शिक्षा तक और रोजगार से लेकर संस्कार विकसित करने तक अनेक कदम उठाए हैं। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ...

गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने नवा छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

Image
अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिये रायपुर/छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने नई दिल्ली के द्वारका में बन रहे नए छत्तीसगढ़ सदन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्हांेने अधिकारियों को समय सीमा का ध्यान रखते हुये गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन के निर्देश दिये। गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ से आने वाले अतिथियों की सुविधा के लिए द्वारका के सेक्टर 13 में 60 करोड़ 42 लाख की लागत से नवा छत्तीसगढ़ सदन का निर्माण किया जा रहा है। इस सदन के निर्माण के लिए 43 हजार 803 वर्गफीट भूमि 22.50 करोड़ रुपए में क्रय की गई है। निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। अधिकारियों ने श्री साहू से बताया कि कोरोना काल के दौरान कार्य की धीमी गति को अब कवर किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी श्री आर.पी. यादव भी उपस्थित रहे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंडिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रदान किए 23.70 लाख रूपए के चेक

Image
महिला कोष की ऋण योजना से 36 महिला समूहों और सक्षम योजना से 2 हितग्राहियों को किया लाभान्वित  रायपुर/महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित निवास कार्यालय में मंगलवार को छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना अंतर्गत जिले की 36 महिला स्वसहायता समूहों और सक्षम योजना के तहत दो हितग्राहियों को 23 लाख 70 हजार रूपए के स्वीकृत ऋण राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर श्रीमती भेंड़िया ने महिलाओें को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।  श्रीमती भेंड़िया ने छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना अंतर्गत डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 08 व डौण्डी विकासखण्ड के 18 एवं गुरूर विकासखण्ड के 10 महिला स्वसहायता समूहों सहित कुल 36 महिला स्वसहायता समूहों को 21 लाख 70 हजार रूपए का चेक वितरण किया। उन्होंने सक्षम योजना से डौण्डी विकासखण्ड की 02 महिला हितग्राहियों को 02 लाख रूपए का चेक प्रदान किया।  उल्लेखनीय है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला कोष के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जात...

हाथकरघा प्रभाग का नवाचार छत्तीसगढ़ी राजकीय गमछा

Image
हाथकरघा प्रभाग का नवाचार छत्तीसगढ़ी राजकीय गमछा रायपुर/ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार की विशेष पहल पर हाथकरघा प्रभाग नवाचार कर छत्तीसगढ़ी राजकीय गमछा का निर्माण कर रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य की पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करते हुए संस्कृति विभाग द्वारा अनुमोदित डिजाइन के आधार पर यह राजकीय गमछा तैयार किया गया है। इस गमछा को टसर सिल्क और कॉटन में बुनकरों एवं शिल्पियों से तैयार कराया जा रहा है। राजकीय गमछा के डिजाइन में धान के कटोरा के रूप में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ राज्य को प्रदर्शित करने के लिए धान की बाली और हल जोतता किसान को प्रदर्शित किया गया है। राज्य की आदिवासी संस्कृति को दिखाने के लिए आदिवासी समूह नृत्य तथा मांदर को भी गमछे में उकेरा गया है। बस्तर के प्रसिद्ध गौर मुकुट, राजकीय वन भैंसा तथा राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना को भी गमछे में अंकित किया गया है, इसके साथ ही सरगुजा की पारंपरिक भित्ति चित्र की छाप भी गमछे के बॉर्डर में अंकित है।  उल्लेखनीय है कि टसर सिल्क गमछे में बुनकर द्वारा ताने में फिलेचर सिल्क यार्न तथा बाने में डाभा टसर यार्न एवं घिंचा यार्न का उपयोग किया गया है। गमच...

मल्टी-यूटिलिटी सेंटर ने खोला स्वरोजगार का द्वार, महिलाओं ने अकुशल श्रम से व्यवसाय की ओर बढ़ाए कदम

Image
मनरेगा अभिसरण से निर्मित वर्क-शेड में बना रही हैं फेन्सिंग पोल, आर्थिक स्वावलंबन के लिए बनीं प्रेरणास्रोत मजदूरी करने वाली महिलाएं अब खुद का व्यवसाय कर रहीं, इनके काम को देखकर गांव में बने 12 नए स्वसहायता समूह आर्थिक स्वावलंबन के लिए बनीं प्रेरणास्रोत रायपुर/स्वरोजगार के लिए अच्छा माहौल और उपयुक्त स्थान पाकर सुदूर कोरिया जिले के आदिवासी बहुल चिरमी गांव की महिलाओं ने अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया है। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) और डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) के अभिसरण से बने मल्टी-यूटिलिटी सेंटर में वहां की गंगा माई स्वसहायता समूह की 12 महिलाएं खुद का उद्यम स्थापित कर फेंसिंग पोल बनाने का काम कर रही हैं। खेतों और मनरेगा कार्यों में मजदूरी करने वाली इन महिलाओं को अकुशल श्रम से स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाते देखकर गांव की बांकी महिलाएं भी प्रेरित हो रही हैं। इनके काम शुरू करने के बाद से गांव में 12 स्वसहायता समूह गठित हो चुके हैं। मजदूरी करने वाली महिलाएं अब खुद का व्यवसाय कर रहीं, इनके काम को देखकर गांव में बने 12 नए स्वसहायता समूह मनरेगा और डीएमएफ के अभि...

भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित

साइंस कॉलेज मैदान में आज शाम किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे रायपुर/ भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर भारत सरकार द्वारा दो दिवस (दिनांक 06 फरवरी 2022 से दिनांक 07 फरवरी 2022 तक) का राजकीय शोक घोषित किया गया है।     राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों और जंहा पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वंहा पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन/सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किये जायेंगे। राजकीय शोक के कारण राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज शाम किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। 

जनसमस्याओं का निराकरण समय सीमा में हो : मुख्यमंत्री श्री बघेल

01 मार्च 2022 से जनशिकायतों के निराकरण की स्थिति की ऑनलाईन मानिटरिंग की सुविधा प्रारम्भ करने का प्रयास करें : मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री सचिवालय स्तर से होगी जन समस्याओं के निराकरण की ऑनलाइन मॉनिटरिंग आम जन के लिये यह सुविधा हो कि राज्य के किसी भी भाग से वह घर बैठे अपनी समस्या दर्ज करा सके घर बैठे ही समस्या के निराकरण हेतु की गई कार्यवाही की जानकारी आवेदक की दी जाए रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सामान्यजन से जुड़े विभागों जैसे राजस्व, पुलिस, विद्युत, स्वास्थ्य तथा नगरीय निकाय से सम्बंधित जनसमस्याओं का समय सीमा में निराकारण सुनिश्चित करने के लिए जनसमस्याओं के आवेदनों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह प्रयास किया जाये कि 01 मार्च 2022 से जनशिकायतों के निराकरण की स्थिति की ऑनलाईन मानिटरिंग की सुविधा आरंभ हो जाये। उन्होंने कहा है की मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्य सचिव के स्तर से जन शिकायतों के निराकरण की स्थिति की ऑनलाइन मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही आम जन के लिये यह सुविध...

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना प्रारंभ

पात्र हितग्राहियों के दो अविवाहित पुत्रियों को 20 हजार रुपए का प्रोत्साहन सहायता राशि मिलेगा महासमुन्द/छ.ग./छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों के दो अविवाहित पुत्रियांे को सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रोत्साहित करने के लिए नवीन योजना मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत पात्र हितग्राही के दो अविवाहित पुत्रियों को 20 हजार रूपए का प्रोत्साहन सहायता राशि देय होगा। श्रम पदाधिकारी श्री डी.के. राजपूत ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्रता निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत लड़की के पिता या माता अथवा दोनांे, कम से कम एक वर्ष की अवधि से मण्डल में निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत हों। पंजीकृत निर्माण श्रमिक की पुत्री जिसके लिए आवेदन किया गया है वह श्रम विभाग के अंतर्गत किसी भी मण्डल में पंजीकृत ना हो। पंजीकृत निर्माण श्रमिक की पुत्री न्यूनतम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण, आयु न्यूनतम 18 वर्ष पूर्ण हो तथा 18 वर्ष 06 माह से अधिक न हो तथा वह अविवाहित हो। पुत...

सांसद श्री राहुल गांधी ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ किया

Image
सांसद श्री राहुल गांधी की उपस्थिति में भूमिहीन श्रमिकों ने  गांधी ‘सेवाग्राम’ और छत्तीसगढ़ ‘अमर जवान ज्योति’ की रखी आधारशिला  हिन्दुस्तान अलग-अलग विचारधाराओं का एक गुलदस्ता है: सांसद श्री राहुल गांधी  सांसद श्री राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ को दी कई ऐतिहासिक सौगातें ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ का किया शुभारंभ 3.55 लाख भूमिहीन परिवारों के खाते में अंतरित की पहली किश्त की राशि  राजीव युवा मितान क्लब योजना का किया शुभारंभ रायपुर/छ.ग./ लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ को कई ऐतिहासिक सौगातें दी। सांसद श्री राहुल गांधी ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ किया। सांसद श्री राहुल गांधी, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों और हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी में भूमिहीन श्रमिक श्री रामकुमार निषाद दुर्ग, श्रीमती खुजी मौर्य बस्तर, श्रीमती सोना नेताम बलौदाबाजार-भाटापारा, श्री मसियस तिर्की बलरामपु...