गांव, गरीब और किसानों के हित में कार्य कर रही है छत्तीसगढ सरकार-मंत्री डॉ डहरिया
Machhua kangres samachar बैहार में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन के साथ किया गया वृक्षारोपण रायपुर/छ.ग./ आरंग विधानसभा अंतर्गत बैहार गौठान में आयोजित कार्यक्रम में आज नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने 71 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एंव भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ वृ़क्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. डहरिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को छत्तीसगढ़ की सरकार पूरा कर रही है। प्रदेश के लोगों ने छत्तीसगढ़ राज्य के विकास का जो सपना देखा था वह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। प्रदेश की नई तस्वीर गढ़ी जा रही है। नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी और गौठान के माध्यम से गांव की पुरानी संस्कृति को पुनर्जीवित किया गया। महिला स्व सहायता समूहों को गौठान के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। यह गांव, गरीब और किसानों की सरकार है और इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मंत्री डॉ डहरिया ने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड काल में इसके रोकथाम के...